पिता सलीम का ‘राधे’ पर रिएक्शन सुनकर सलमान खान को लग सकता है झटका, जानिए क्या बोले मशहूर लेखक

हाल ही में सलमान खान की राधे ईद पर रिलीज हुई जिसके खूब चर्चे अब तक हो रहे हैं. जहां भाईजान के फैंस को ये फिल्म पसंद आई है तो वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जिन्होंने इस फिल्म को सलमान के करियर की सबसे खराब फिल्म करार दिया है. खैर, बॉलीवुड में ये सब चलता रहता है लेकिन अब सलमान के पिता सलीम खान  ने भी फिल्म पर जो रिएक्शन दिया है उससे लोग काफी हैरान हैं.

सलमान खान के पिता सलीम खान इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन राइटर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी गजब की लेखनी से हिंदी सिनेमा में वाकई क्रांति लाने का काम किया है. अब जब हाल ही में सलीम खान से बेटे की फिल्म पर रिएक्शन मांगा तो उन्होंने इस फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है. दरअसल, दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में सलीम ने फिल्म को लेकर कहा, ‘ये फिल्म दबंग 3 से काफी अलग है. बजरंगी भाई जान अच्छी थी और बिल्कुल अलग थी. राधे कोई बेहतरीन फिल्म नहीं है, लेकिन कमर्शियल सिनेमा की वजह से सभी को पैसे मिलते हैं.’

सलीम ने कहा, ‘आर्टिस्ट से लेकर प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स, और हर स्टेकहोस्डर को पैसे चाहिए होते हैं. इस तरह से सिनेमा का साइकिल चलता है और ये बिजनेस चलते ही जाना चाहिए. सभी को पैसे कमाने होते हैं. इस तौर पर सलमान ने परफॉर्म किया. इस फिल्म के स्टेकहोल्डर्स को फायदा हुआ है. नहीं तो राधे अच्छी फिल्म नहीं है.’

नहीं हैं अच्छे राइटर्स:-सलीम ने आगे फिल्म इंडस्ट्री के राइटर्स को लेकर कहा, ‘अभी फिल्म इंडस्ट्री की जो बड़ी दिक्कत है वो ये कि यहां अच्छे राइटर्स नहीं है. अभी जो राइटर्स हैं वो हिंदी और उर्दू के लिट्रेचर को नहीं पढ़ते हैं. वह बाहर से किसी चीज को देखते हैं और उसे ही मानते हैं. फिल्म जंजीर, भारतीय सिनेमा के लिए गेम चेंजर थी. इस फिल्म से भारतीय सिनेमा सही रास्ते पर आ गया था. लेकिन उसके बाद से इंडस्ट्री को सलीम-जावेद का रिप्लेसमेंट नहीं मिला. अब ऐसी सिचुएशन में सलमान खान भी क्या करे.’

राधे ने कमाए 300 करोड़:-बता दें कि राधे ने अब तक 300 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म्स ZEEPLEX और ZEE5 पर रिलीज हुई थी और जहां थिएटर्स खुले हैं वहां रिलीज हुई थी. सलमान की ये फिल्म पे पर व्यू के जरिए रिलीज हुई थी. मतलब ओटीटी पर भी फिल्म देखने के लिए आपको पे करना होगा. इसके जरिए भी सलमान की फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *