राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में, प्रियंका गांधी वाराणसी की सोच पर विचार

 

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। ये ऐलान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)को लेकर भी ऐलान कर दिया है कि अगर वो चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा।

जब यूपी कांग्रेस प्रमुख (UP Congress chief) से पूछा गया कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी (Amethi) इस बार भी नहीं आएंगे, वे भाग जाएंगे। इस पर अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि वो खुद ही बौखला गई हैं। 13 रुपये किलो में चीनी दे रही थीं, क्या दिलवा पाईं? उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपये किलो चीनी मिलेगा, जनता को जवाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *