
मध्यप्रदेश में फिर ‘जीतू’ के ‘राहुल’ आ रहे हैं
लंबे इंतज़ार के बाद मध्य प्रदेश को आखिरकार चुनावी हलचल शुरू होते ही राहुल गांधी का दौरा मिल गया,इसके पीछे रणदीप सुरजेवाला का प्रभारी बनाना बताया जा रहा है जब सुरजेवाला मध्य प्रदेश का काम देखने भोपाल आए तो उन्होंने सबसे पहले अपने नज़दीकी मित्र जीतू पटवारी को ही याद किया,पटवारी उन नामों में से एक है जो राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की प्राथमिक ज़िम्मेदारी लेने वाली टीम में थे,राहुल जब यात्रा मध्य भारत में दाख़िल हुए तब यह दिखा भी दिया कि वे प्रदेश में किसके नज़दीक है निमाड़ से लेकर मालवा तक कि राहुल की यात्रा में पटवारी ही उनसे भी साथ कर चल रहे थे,और अब एक बार फिर अपने नज़दीकी कुणाल चौधरी के विधानसभा में राहुल की सभा करवा रहे हैं लगता है सितंबर के खत्म होने से पहले मध्य प्रदेश के राजनीतिक तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। वजह है राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं की आमद बढ़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। राहुल गांधी के इस दौरे के बड़े राजनीतिक मायने भी हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस के अंदर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी अब परंपरागत चेहरों के स्थान पर नए और ऊर्जावान नेताओं पर दावा लगाएगी। यही कारण है कि राहुल गांधी सबसे पहले जीतू पटवारी की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में में कांग्रेस सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। उनमें से एक यात्रा मालवा में विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकल रही है। यह यात्रा 30 सितंबर को कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में रहेगी और यहां राहुल गांधी यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश के बड़े दिग्गज नेता तैयारी में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की चुनावी सभा में भारी भीड़ का इंतजाम किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल पैदा कर सके।
कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी राहुल गांधी की चुनावी सभा को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के विश्वास वाले वरिष्ठ नेता के तौर पर देखा जाता है। हाल ही में विधानसभा चुनाव को लेकर जीतू पटवारी को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जन आक्रोश यात्रा के जरिए मालवा में राजनीतिक उथल-पुथल मचाने वाले जीतू पटवारी के सभा में खासी भीड़ जुट रही है। जनता से सीधा जुड़ाव रखने में माहिर मध्य प्रदेश का यह ऊर्जावान चेहरा सभाओं में अपनी मालवी भाषा को लेकर भी खूब ताली बटोर रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी सबसे पहले मालवा की जन आक्रोश यात्रा के जरिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है। राज्य में भाजपा के साथ कांग्रेस के नेताओं की भी सक्रियता बढ़ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दौरे कर रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह पहला दौरा है।