राजकुमार राव ने किया खुलासा, इस डांस शो में दिया था ऑडिशन,लेकिन हो गए थे रिजेक्ट

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर्स राजकुमार राव और नुसरत भरुचा रियलिटी शो ‘इंडिआज बेस्ट डांसर’ के सेट पर मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान राजकुमार राव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने पॉपुलर डांस शो बूगी वूगी के लिए भी ऑडिशन दिया था जिसमे वे रिजेक्ट हो गए थे।
टेलीचक्कर के साथ बातचीत में राजकुमार राव ने कहा, ‘कई सालों पहले, जब मैं 11वीं क्लास में था तो मैं छोटे भाई के साथ बूगी वुगी का ऑडिशन देने के लिए मुंबई आया था, लेकिन मैं रिजेक्ट हो गया। आज मुझे यहां पर इतनी शानदार परफॉर्मेंसेस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। कंटेस्टेंट्स के साथ परफॉर्मेंस के लिए जजेस ने 30 पॉइन्ट दिए थे।’

मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘राज एक छुपे रुस्तम डांसर हैं, लेकिन बहुत लोग नहीं जानते हैं वह एक अच्छे डांसर हैं। मुझे उनके साथ एक फिल्म में डांस करने का सौभाग्य मिला था। हमने साथ में फिल्म डॉली की डोली के लिए एक गाना किया था। डांस के लिए हमने साथ में रिहर्सल की थी। सेट पर राज काफी शांत थे, लेकिन जैसे ही गाना बजाया गया, वह मस्ती में झूम उठे और डांस करना शुरू कर दिया। मलाइका की इस बात को सुनकर नुसरत भरूचा बोलीं- आपको इन्हें पार्टी में देखना चाहिए, अगर आप 90 के दशक के गाने बजाएंगे तो वह उन पर बहुत अच्छा डांस करते हैं।

बता दें कि राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग 12 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म राजकुमार पीटी टीचर की भूमिका में नजर आएंगे वहीं, नुसरत ने कंप्यूटर टीचर की भूमिका निभाई है। सौरभ शुक्‍ला, सतीश कौशिक, जीशान अयूब , इला अरुण और जतिन सरना जैसे सितारे भी इस फिल्म का अहम हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *