
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद बिजनेमैन राज कुंद्रा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके जीवन से जुड़ी अलग-अलग चीजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है। इस बीच हम आपको उनके अलीशान घर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। यह बंगला मुंबई में समुद्र के किनारे बना है और इसी में राज कुंद्रा और शिल्पा लग्जरी लाइफ जीते है । इस घर का नाम किनारा है और यह जूहू बीच में बना हुआ है।घरका इंटीरियर खुद शिल्पा ने किया है. खबरों के मुताबिक, इस शिल्पा शेट्टी ने दुनिया भर से चीजों को चुना और अपने घर को मॉडर्न और क्लासी लुक दिया है. आइए देखते है मुंबई में स्थित शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के आलीशान घर की अंदर की फोटो.

लिविंग रूम
उनके घर का ये लिविंग रूम भव्य और क्लासिक है. सोफे म्यूट रंगों में हैं और चांदी और सोने के कुशन से सजाए गए हैं. इसके अलावा, एक घोड़े की एक विशाल मूर्ति है जिसे एक झूमर के साथ एक खिड़की के पास रखा गया है.

ड्रॉइंग रूम
इस कमरे में कई बैठने की जगह हैं जो इसे एक शानदार लुक देती है. इस जगह पर एक बेज रंग का सोफा सेट, पौधे और एक दीपक रखा है.

बेडरूम
शानदार नजारा उनके इस बेडरूम से दिखाई देता है. सफेद और भूरे रंग इस कमरे में लगाया गया है. उसके सामने एक चमड़े के सोफे के साथ एक नक्काशीदार लकड़ी का हेडबोर्ड उनके बेड को फ्रेम किया है.

डायनिंग एरिया
डायनिंग रूम में रखे कांसे के चमड़े में कुर्सियों के साथ एक लंबी लकड़ी की डाइनिंग टेबल है. इस डायनिंग रूम में कई पेंटिंग सजाई हुई हैं.

किचन
शिल्पा के पास एक मिनिमलिस्टिक किचन है, जिसमें व्हाइट और ग्रे शेड्स हैं, किचन में एक चिकना, मॉड्यूलर फिनिश शामिल है, जो पूरे किचन को एक विशाल रूप देता है. ये एक शानदार किचन है. जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे.

जिम
इतना ही नहीं शिल्पा ने अपने घर में एक शानदार जिम भी तैयार किया है. इस जिम में एक विशाल सोने का झूमर और अनियमित पत्थरों से इसे सजाया गया है. कमरे में चमकदार संगमरमर, बैठने की जगह और हाथ से चुनी गई शानदार पेंटिंग शामिल हैं.