पोर्न फिल्म केस पर गिरफ्तारी से छूट के बाद पहली बार बोले राज कुंद्रा , कही ये बात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में इस साल की शुरुआत गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वे एक के बाद एक सवालों के घेरे में घिरते जा रहे था। फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद अब पहली बार राज कुंद्रा ने इस मुद्दे पर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।राज कुंद्रा ने कहा है कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें रिलीज करने के काम का हिस्सा नहीं रहे हैं। एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना बयान जारी करते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि ये सब कुछ सिर्फ किसी चुड़ैल के शिकार जैसा है।

निजता का हनन होता रहा है:-राज कुंद्रा ने कहा कि कोर्ट का फैसला आने से पहले ही मीडिया द्वारा उन्हें दोषी करार दे दिया गया है और उन्हें उम्मीद है कि शायद अब आगे मीडिया ट्रायल के द्वारा उनकी निजता में खलल नहीं डाला जाएगा। राज कुंद्रा ने कहा, ‘बहुत चिंतन करने के बाद मैंने जाना कि तमाम गैर जिम्मेदाराना और बेतुके बयान व आर्टिकल मेरे बारे में छापे जा रहे हैं।’

जिंदगी में कभी नहीं बनाया पोर्न:-राज कुंद्रा ने कहा, ‘मैं ये कहते हुए अपनी बात की शुरुआत करना चाहूंगा कि मैं अपनी पूरी जिदंगी में कभी पोर्नोग्राफी बनाने या इसे डिस्ट्रिब्यूट करने का हिस्सा नहीं रहा हूं। बस किसी चुड़ैल के शिकार जैसा हाल चल रहा है। मामला अभी कोर्ट के विचाराधीन है और मैं बहुत कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं ट्रायल फेस करने को तैयार हूं और मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। जहां सच की हमेशा जीत होती है।’

मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता:-राज ने कहा, ‘ट्रोलिंग, निगेटिविटी और पब्लिक का जहरीला दृष्टिकोण मुझे कमजोर बनाती रही है। मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता, लेकिन चाहता हूं कि इस लगातार हो रहे मीडिया ट्रायल की वजह से मेरी निजता का हनन नहीं हो। मेरी प्राथमिकता हमेशा से मेरा परिवार रहा है, इस समय और कुछ मायने नहीं रखता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *