राज कुंद्रा मुंबई की कोर्ट में ले जाते समय हाथ जोड़े आए नजर, वायरल हो रहा VIDEO

पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा  को शुक्रवार को बड़ा झटका मिला है। मुंबई की किला कोर्ट ने उनकी पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक  के लिए बढ़ा दी है। राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के आईटी हेड रायन थार्प की कस्‍टडी 23 जुलाई को खत्‍म हो रही थी। कुछ देर पहले, राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले की सुनवाई के लिए मुंबई कोर्ट ले जाते समय स्पॉट किया गया था. वे इस दौरान परिसर के बाहर मौजूद मीडिया के सामने हाथ जोड़े नजर आए.

वीडियो में राज कुंद्रा बाइकुला जेल से मुंबई कोर्ट की ओर निकलते हुए देखे जा सकते हैं. राज के आसपास सादी वर्दी में पुलिस मौजूद है, जो उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर ले जा रही है. कार में बैठने के बाद, राज वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखाई दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं. वे जांच के दौरान पूछे जा रहे सवालों के कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. खबर है कि बिजनेसमैन ने अब तक इस मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. बता दें कि राज को मोबाइल एप्लिकेशन के लिए अश्लील कन्टेंट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

 

कई रिपोर्टों में इस मामले में शिल्पा के जुड़े होने की बात कही गई थी, हालांकि एक ताजा रिपोर्ट से पता चला कि उन्हें इस मामले में समन नहीं दिया जाएगा. पुलिस ने कुंद्रा को इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया था. राज के खिलाफ 4 फरवरी को मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. कुंद्रा पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34, 292 और 293 के अलावा आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं और इनडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *