“राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलॉन्ग कोर्ट में विपिन के लगातार बयान, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सामने आई सोनम की पहचान की पुष्टि— भाई बोले, ‘उसके चेहरे पर ज़रा भी शिकन नहीं थी’”

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन के दूसरे दिन भी बयान दर्ज हुए। इन दोनों दिनों में सोनम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने आई।

विपिन रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को बयान के दौरान सोनम के साथ ही कुछ अन्य महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सामने लाया गया। कोर्ट ने सोनम को पहचानने के लिए कहा तो विपिन ने तुरंत ही सोनम की पहचान कर ली।

इसके पहले बुधवार को भी सोनम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने आई थी। विपिन ने बताया कि राज कुशवाह सहित चारों आरोपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उनके सामने आए थे।

विपिन ने बताया कि मेरे भाई की हत्या करने वाली सोनम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरे सामने आई। उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आई। ऐसा लग रहा था मानों उसे कोई पछतावा नहीं है

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी।

दूसरी बार बयान देने शिलाॅन्ग गए विपिन बता दें, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई विपिन दूसरी बार शिलॉन्ग में बयान देने गए हैं। सबसे पहले उनके बयान 11 नवंबर को हुए थे। कोर्ट ने उन्हें अगले दिन यानी दोबारा बयान के लिए बुलाया था, लेकिन उन्हें कोर्ट को बताया कि वे फ्लाइट की रिटर्न टिक बुक कर चुके हैं। उन्हें अगली तारीख दे दी जाए।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 26 नवंबर को दोबारा बयान के लिए बुलवाया था। 25 नवंबर को विपिन इंदौर से फ्लाइट से रवाना हो गए थे। इस बार वे तीन दिनों के लिए शिलॉन्ग गए हैं। बुधवार और गुरुवार को उनके बयान दर्ज किए हैं। साथ ही गुरुवार को उनसे क्रॉस भी किया गया।

विपिन ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा उन्हें कोर्ट में बुलाया है। वे सुबह कोर्ट में जाएंगे। जहां उनसे क्रॉस किया जाएगा। इसके बाद वे ही वे शिलाॅन्ग से इंदौर आने के लिए निकलेंगे।

पुलिस ने सर्चिंग के दौरान ये जैकेट बरामद की थी। ये दरअसल आकाश की थी।

22 मई को सोहरा घूमने निकले राजा-सोनम राजा और सोनम गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे थे। इस होटल से कुछ ही दूरी पर दूसरे होटल में विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने भी कमरा बुक कराया था। तीनों इंदौर के रहने वाले थे।

होटल में कमरा लेते वक्त रिसेप्शन पर कहा- हम लोग कॉलेज में एडमिशन के लिए आए हैं, कुछ दिन रुकेंगे। गुवाहाटी में राजा और सोनम जहां-जहां गए, वहां इन तीनों लड़कों की भी नजर थी।

कामाख्या दर्शन के बाद राजा और सोनम 21 मई को शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने पर उन्होंने पुलिस बाजार से कुछ दूरी पर बालाजी गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक कराया। अगले दिन यानी 22 मई को शिलॉन्ग से ही किराए पर स्कूटी ली और दोनों सोहरा यानी चेरापूंजी के लिए रवाना हो गए। सोनम ने ही डिमांड की थी कि यहां स्कूटी से ही घूमेंगे।

राजा का शव सर्चिंग के बीच मिला था।

2 जून को मिली राजा की लाश मीडिया में हनीमून पर इंदौर के कपल के लापता होने की खबरें आनी शुरू हुईं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेघालय सरकार से लापता कपल को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने का आग्रह किया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी शिलॉन्ग पहुंच गए। उन्होंने सरकार के अधिकारियों से बात की।

सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी वहां दोनों को तलाशने पहुंचे। मेघालय पुलिस ने एक हफ्ते की मशक्कत के बाद ये डिटेक्ट कर लिया कि जिस वाइसाडोम में स्कूटी 18 मिनट खड़ी रही थी, वहां नीचे एक लाश है। बारिश के बीच सर्च ऑपरेशन चलता रहा। आखिरकार 2 जून को एक लाश मिली।

विपिन ने उसकी पहचान राजा के तौर पर की। अब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आशंका थी कि सोनम की लाश भी इसी तलहटी में कहीं होगी। सर्च ऑपरेशन चलता रहा। राजा की लाश मिलने के बाद 3 और 4 जून को सर्च ऑपरेशन और तेज हो गया। तभी एक खून से सनी जैकेट मिली।

होटल के सीसीटीवी फुटेज में इस तरह की जैकेट सोनम को पहने देखा गया था। ये आशंका और मजबूत हो गई कि सोनम की लाश भी वहीं कहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *