मास्क उतारे बिना पी लिया चरणामृत, गहलोत के वायरल वीडियो पर खूब मजे ले रहे लोग – देखे वायरल विडीओ

कोरोना वायरस आने के बाद से मास्क हम सब की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। मास्क ने कोरोना संक्रमण को काबू करने में अहम भूमिक निभाई है। हालांकि, कई बार मास्क की वजह से ऐसी फनी चीजें भी हो जाती हैं, जो हमें गुदगुदाती है। ऐसा ही एक वाक्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी हो गया है। गहलोत ने एक मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क को मुंह से हटाए बिना चरणामृत पी लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब मजे ले रहे हैं।

 

यह वीडियो जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर का है, जहां 2 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दर्शन के लिए पहुंचे थे। चार दिन पुराना वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। कई लोग इसे राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले गहलोत का एक और ‘चमत्कार’ कह रहे हैं।

सचिन नाम के एक यूजर ने लिखा, ”अशोक गहलोत जी मास्क उतारे बिना आपने चरणामृत पी लिया, ये कौन सा मैजिक कर रहे हो आप?” शैली मालीवाल ने लिखा, ”गहलोत जी जनता को भी ऐसे हाई टेक मास्क का अधिकार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चरणामृत मास्क के ऊपर से पीकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।”

मंदिर में गहलोत के सामने लगे थे मोदी-मोदी के नारे
मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को रामदेवरा स्थित प्रसिद्ध बाबा रामदेव के मंदिर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुष्पहार, पगड़ी पहनाकर और समाधि पर चादर चढ़ाकर पंचमेवा का भोग लगाया। मुख्यमंत्री जब दर्शन कर लौट रहे थे, तब परिसर में खड़े भक्तों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जैसे-जैसे गहलोत आगे बढ़े नारों की आवाज और भी तेज होती गई। गहलोत भी मुस्कुराते रहे और लोगो के सामने हाथ हिलाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *