कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन

पॉपुलर कॉमेडियन राजीव निगम का 8 नवंबर को जन्मदिन था लेकिन यह दिन उन्हें जिंदगी भर का ऐसा दर्द दे गया जिसे वो अब शायद ही कभी भूलेंगे। राजीव के बेटे देवराज की इसी दिन मौत हो गई।  राजीव निगम इस वक्त बहुत बड़ा दुख झेल रहे हैं।

बेटे की अचानक हुई मौत से घर में मातम पसर गया है। राजीव निगम ने बेटे के निधन पर दुख जताते हुए फेसबुक पर लिखा है, ‘ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।’

राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। साल 2018 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ दिन आईसीयू में रहे थे। तब राजीव ने लोगों से प्रार्थना की थी कि उनके बेटे के लिए दुआ कीजिए। इससे पहले सात अगस्त को राजीव के पिता का भी देहांत हो गया था।

देवराज के निधन पर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने देवराज और राजीव निगम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘प्यारे दोस्त राजीव निगम के बेटे देवराज के दुनिया से जाने की खबर सुनकर मैं निशब्द हो गया हूं।’
राजीव निगम कई हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने हर शाख पे उल्लू बैठा है और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *