अफ्रीकी खिलाड़ी के मैदान में आते ही गूंजा ‘राम सिया राम’! तो केएल राहुल ने पूछा राज, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज – देखें VIDEO

नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका में दूसरी बार वनडे सीरीज अपने नाम की है. केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेजबानों को तीसरे वनडे मैच में 78 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. मुकाबले के दौरान जब केशव महाराज बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरे, तब स्टेडियम में ‘राम सिया राम…’ गाना बजने लगा. इसके बाद विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल ने विकेट के पीछे से केशव महाराज से एक सवाल पूछ डाला. केशव महाराज ने भी केएल राहुल को जवाब देने में देरी नहीं की. दोनों खिलाड़ियों की बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई जिसका वीडियो केएल राहुल की आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम (IND vs SA) को 177 रन के कुल स्कोर पर छठा झटका लगा. वियाम मुल्डर को वॉशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों कैच कराया. इसके बाद 34वें ओवर में केशव महाराज (Keshav Maharaj) बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे. केशव महाराज के क्रीज पर उतरते ही स्टेडियम में ‘राम सिया राम…’ गाना बजने लगा. विकेट के पीछे से केएल राहुल ने इसके बाद महाराज से पूछा डाला. भाई, आप जब भी आते हो ये गाना बजने लगता है, इस पर भारतीय मूल के केशव महाराज ने हां में जवाब दिया.

केशव महाराज के पूर्वज यूपी के रहने वाले थे

केशव महाराज के पूर्वज भारत के रहने वाले थे. उनका उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गहरा नाता था. इसका खुलासा खुद केशव महाराज के पिता ने एक इंटरव्यू में किया था. केशव महाराज के पिता आत्मानंद महाराज ने कहा था कि उनके पूर्व 1874 के आसपास नौकरी की तलाश में सुल्तापुर को छोड़कर साउथ अफ्रीका चले गए थे. बावजूद इसके केशव महाराज ने अपने हिंदू रिति रिवाजों को नहीं छोड़ा है.

बजरंग बली के भक्त हैं केशव महाराज

केशव महाराज बजरंग बली यानी हनुमान जी के भक्त हैं. उनका बजरंग बली में अटूट विश्वास है. वह जब भी भारत दौरे पर टीम के साथ आते हैं तो यहां मंदिरों में जाना नहीं भूलते. वह घूम घूमकर देवी देवताओं की पूजा करते हैं. इस प्रोटियाज स्पिनर के बल्ले पर कई बार ओम लिखा हुआ देखा गया है. केशव महाराज साउथ अफ्रीका के एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं. वह लोअर ऑर्डर में तेजर्रार बल्लेबाजी भी करने लिए जाने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *