रणबीर-आलिया की बेटी राहा की पहली फोटो आई सामने, लोगों ने कहा- ऋषि कपूर की कॉपी; देखें VIDEO

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट ने अपने फैंस को क्रिसमस का तोहफा दिया है। कपल पहली बार पैपराजी के सामने बेटी राहा को लेकर आए हैं।

रणबीर और आलिया ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपनी बेटी का फेस रिवील किया है।

सोमवार को कपल कपूर फैमिली के एनुअल क्रिसमस लंच पर पहुंचे थे। यहीं रणबीर और आलिया ने पहली बार मीडिया के सामने बेटी राहा के साथ पोज दिए। दोनों का बेटी के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रणबीर ने पहले पैप्स को किया इन्फाॅर्म
सोमवार को लंच पर पहुंचे रणबीर ने कार से उतरकर पहले पैपराजी को इन्फाॅर्म किया कि वो राहा को पोज देने के लिए लेकर आ रहे हैं। इसके बाद वो और आलिया बेटी के साथ पोज कैप्चर करने के लिए पैप्स के सामने आए।

इस दौरान एक साल की राहा ने भी पैरेंट्स के गाल पर हाथ रखकर क्यूट पोज दिया।

राहा को देखकर एक्साइटेड हुए पैप्स
राहा को देखकर पैप्स भी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने राहा को क्रिसमस विश किया। इस दौरान राहा ने भी पैरेंट्स के साथ क्यूट पोज दिए। राहा व्हाइट और पिंक ड्रेस के साथ रेड वेलवेट शूज पहने नजर आईं। वो एकदम बेबी सेंटा जैसी लग रही थीं। इस मौके पर आलिया फ्लोरल बैक ड्रेस में और रणबीर ब्लैक जैकेट और डार्क जींस में नजर आए।

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। दोनों की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर को हुआ था। बीते एक साल में कपल ने कभी राहा की कोई फाेटो ना तो शेयर की और ना ही होने दी।

पिता रणबीर की गोद में राहा।

राहा को देख फैंस को आई ऋषि कपूर की याद
सोशल मीडिया पर राहा को देखने के बाद फैंस ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं। कुछ का कहना है कि राहा, अपने दादा यानी रणबीर के पिता ऋषि कपूर जैसी दिखती हैं तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि राहा, रणबीर जैसी ही नजर आती हैं।

 

सिर्फ फैंस ही नहीं कई सेलेब्स भी राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

आलिया ने कहा था- ‘जब कम्फर्टेबल होंगे तब फेस रिवील करेंगे’
इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि वो और रणबीर राहा को मीडिया स्पॉटलाइट से क्यों बचा रहे हैं। आलिया ने कहा था- ‘मैं ऐसा महसूस नहीं होने देना चाहती कि मैं अपनी बेटी को छुपा रही हूं। मुझे उस पर गर्व है। पर हम न्यू पैरेंट्स हैं। हमें नहीं पता कि हम अपनी बेटी का चेहरा इंटरनेट पर देखकर कैसा महसूस करेंगे। वह अभी मुश्किल से एक साल की है। जब हम कम्फर्टेबल होंगे तब उसका फेस रिवील करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *