
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैन्स बेसब्री से कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जल्दी ही फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आने वालीं एक्ट्रेस लारा दत्ता ने दोनों की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही है।
लारा दत्ता ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर और आलिया की शादी को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा. रणबीर ने कुछ समय पहले आलिया के साथ अपनी शादी को लेकर बात की थी. तब उन्होंने कहा था कि अगर महामारी न आती, तो उनकी शादी हो गई होती.’ बता दें कि आलिया-रणबीर की शादी की प्लानिंग को सीक्रेट रखा जा रहा है.
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल में आलिया को मुंबई के बांद्रा में रणबीर कपूर के नए घर में देखा गया था. खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर शादी के बाद इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे. वहीं, लारा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म में लारा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है.