रणबीर कपूर पुलिस यूनिफॉर्म पहने आए नजर,फोटो देख फैन्स हुए एक्साइटेड, सोशल मीडिया पर लुक वायरल

             

फिल्म सेलेब्स भी लॉकडाउन में लंबे समय तक आराम करने के बाद अब काम पर लौट रहे हैं। एक्टर्स धीरे-धीरे फिल्म सेट पर नज़र आ रहे हैं। अब एक्टर रणबीर कपूर की भी फिल्म सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि एक्टर ने भी अपना काम शुरू कर दिया। एक्टर पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस सेट पर पुलिस की गाड़ी के पास खड़े नज़र आ रहे हैं और वर्दी में दिख रहे हैं।रणबीर कपूर को इससे पहले किसी भी फिल्म या फोटो में पुलिस की यूनिफॉर्म में नहीं देखा गया है. उनकी यह फोटो खूब देखी जा रही है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लॉकडाउन के बाद शूटिंग सेट पर लौट चुके हैं. फैन्स इसी को ध्यान में रखते हुए अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अपनी नई फिल्म में पुलिसवाले का रोल करेंगे. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है. दूसरी फोटो में रणबीर को इस गेटअप में अपने को-स्टार्स संग ब्रेक पर भी देखा गया. रणबीर कपूर के फैन पेज से फोटो को शेयर किया गया है. इस फोटो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह किसी फिल्म नहीं बल्कि ऐड की शूटिंग के दौरान का लुक है.

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ है जिसमें वह अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आएंगे. यह एक सुपरहीरो मूवी बताई जा रही है. वैसे भी रणबीर कपूर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार चल रहा है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *