
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने गैराज में एक और लग्जरी कार को शामिल किया है।रणवीर सिंह ने नई Lamborghini Urus SUV खरीदी है. उनकी ये कार Pearl Capsule एडिशन है जो प्रीमियम Urus से 20 फीसदी ज्यादा अट्रैक्टिव है. आपको बता दें रणवीर सिंह ने जो Urus SUV खरीदी है उसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये है. वहीं Lamborghini ने इस एसयूवी को हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया था. जिसके बाद रणवीर सिंह ने इस एसयूवी को खरीदा है. आइए जानते है इसके बारे में सबकुछ…
दीपिका और रणवीर के पास हैं ये कार – रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका के पास पहले से काफी लग्जरी कार है और दोनों ही लग्जरी कारों के काफी बड़ दिवाने है. आपको बता दें इनके पास इस समय Mercedes-Benz GLS, Aston Martin Rapide S, Land Rover Range Rover Vogue, Jaguar XJ L और Audi Q5 जैसी कई लग्जरी कार मौजूद हैं.
Lamborghini Urus SUV का डिजाइन – उरुस पर्ल कैप्सूल एडिशन काफी हाइटेक कार है और ये सबसे तेज एसयूवी है. आपको बता दें रणवीर सिंह ने जो एसयूवी खरीदी है वो टू-टोन कलर स्कीम में है. वहीं लेम्बोर्गिनी का ये मॉडल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. रणवीर सिंह ने जो एसयूवी खरीदी है वो अरैन्सियो बोरेलिस कलर में है. इसके साथ ही बॉडी स्कर्टिंग, व्हील क्लैडिंग, बाहरी शीशे, रूफ और फेंडर एम्बेलिशमेंट सहित वाहन के निचले आधे हिस्से में चमकदार ब्लैक फिनिश है.
Lamborghini Urus SUV का इंजन – इस एसयूवी में 4.4 लीटर-टर्बोचार्ज्ड V8 यूनिट का इंजन दिया है. जो 641 bhp की पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड 305 Kmph है. इसके साथ ही ये एसयूवी केवल 3.6 सेकंड में 0 से 100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती है.