
रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का ट्रेलर जारी हो चुका है और 24 दिसंबर 2021 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस समय रणवीर सिंह जोरो-शोरो से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दीपिका और रणवीर डायरेक्टर कबीर खान के साथ दुबई में हैं। इस कपल को उस समय यहां बेहद ही शानदार तोहफा मिला जब दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म ’83’ की झलक दिखाई गई। रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ’83’ का वर्ल्ड प्रीमियर जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. इसके बाद फिल्म की टीम दुबई चली गई.
फिल्म ’83’ के ट्रेलर बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर दिखाया गया. इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाथों में हाथ डालकर इसे एन्जॉय कर रहे थे. डायरेक्टर कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां कपिल देव और मोहिंदर अमरनाथ भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. इस खास पल के वीडियो दीपिका-रणवीर के फैन पेज से शेयर किए गए हैं.
एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग के सामने खड़े हैं. फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर भी दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर देखते वक्त रणवीर और दीपिका काफी खुश और चीयर कर रहे हैं. दोनों की आवाजें इस वीडियो में सुनी जा सकती है. प्रियंका और रणवीर हाथों में हाथ डाले इस खास पल को देख रहे हैं और प्राउड फील कर रहे हैं.
दीपिका-रणवीर सिंह ने ताली बजाकर जताई खुशी
ट्रेलर खत्म होने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद फिर चीयर करते हैं. रणवीर और दीपिका ने रात के लिए रेट्रो लुक वाले आउटफिट पहने थे. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक पोस्ट किया और लिखा, “डिस्को इनफर्नो, लेट्स गो.” दीपिका लाल रंग की ड्रेस में थीं.
’83’ में पंकज त्रिपाठी समेत ये कलाकार
बता दें कि 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई है. फिल्म 24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. रणवीर और दीपिका के अलावा ’83’ में हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, साहिल खट्टर, एम्मी विर्क, आदिना कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी हैं.