
बॉलीवुड के पॉवर हाउस कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। वीडियो में वह अपनी मां के साथ ‘दिल चोरी साड्डा’ और ‘नशे सी चढ़ गई’ गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। वीडियो में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे.
दरअसल, रणवीर सिंह की मम्मी अंजू भवनानी की बर्थडे का मौका था. एक रेस्टोरेंट में लंच पार्टी रखी गई थी. इस खास मौके पर रणवीर ने जमकर धमाल मचाया. मम्मी संग रणवीर सिंह ‘दिल चोरी साडा हो गया’ गाने पर शर्टलेस होकर सिर्फ बनियान और ट्राउजर में डांस करते दिख रहे हैं. शानदार मूव्स और स्टेप्स के साथ डांस करते हुए लोगों का जमकर मनोरंजन करते दिख रहे हैं. वहीं मम्मी भी अपने बेटे का बखूबी साथ दे रही हैं. कई लोग तो अंजू को उनकी बहन समझ बैठे. रणवीर सिंह ने अपनी मस्तमौला डांस से पार्टी में मौजूद सबको नाचने पर मजबूर कर दिया
इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. रणवीर दीपिका के सामने ‘नशे सी चढ़ गई’ गाने पर डांस करते और छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं. रणवीर की हरकत पर दीपिका भी मजे ले रही हैं.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं. कबीर खान के निर्देशन में स्पोर्ट्स ड्रामा पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में तो दीपिका इस फिल्म में भी उनकी वाइफ के रोल में नजर आने वाली हैं.