राखी सावंत से मिलने पर दोगुने जोश में आए रणवीर सिंह, किया ऐसा काम – देखे विडीओ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह  अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं. वह अपनी एनर्जी और मस्ती से सभी का दिल जीत लेते हैं. रणवीर जहां जाएं वहां हर कोई एंजॉय ना करे ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता है. जिस तरह रणवीर अपनी एनर्जी से सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं उसी तरह टीवी की क्वीन राखी सावंत  हैं. वह एंटरटेनमेंट क्वीन कहलाती हैं. जब ये दोनों मिल जाएं तो सोने पर सुहागा हो जाता है.

 

दोनों अपनी एनर्जी और मस्तीभरे अंदाज से सभी का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही कुछ अवॉर्ड फंक्शन में हुआ है. रविवार रात को आईटीए अवॉर्ड्स हुए थे जहां रणवीर सिंह और राखी सावंत दोनों ही पहुंचे थे.

अवॉर्ड्स नाइट्स में जब राखी सावंत और रणवीर सिंह रेड कार्पेट पर मिले तो उनकी मस्ती शुरू हो गई. दोनों ने रेड कार्पेट पर ही डांस करना शुरू कर दिया था. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राखी और रणवीर एक दूसरे के साथ बहुत गर्मजोशी के साथ मिलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत से मिलने के बाद रणवीर सिंह बहुत खुश नजर आ रहे हैं. वे उनके साथ डांस कर रहे हैं और फोटो के लिए मजेदार पोज भी दे रहे हैं. इस दौरान दोनों की ये मस्ती देखकर फैन्स भी कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. ITA अवार्ड्स 2022 में रणवीर के अलावा राखी सावंत को आलिया भट्ट के साथ भी देखा गया. उन्होंने आलिया भट्ट के साथ भी कैमरे को ढेरों पोज दिए.

सोशल मीडिया पर रणवीर और राखी का यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “दीपिका आज पक्का घर में एंट्री नहीं देगी”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “राम मिलाए जोड़ी”. एक और यूजर लिखते हैं, “दो जोकर एक साथ”. जबकि कुछ लोग तो यह बोलते नजर आए कि राखी से मिलकर रणवीर में दोगुना जोश आ गया. इस तरह से इस वीडियो पर लोग कमेंट्स के जरिए ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *