
इंदौर के एक मॉल में रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां की बाथ रूम में महिला सफाई कर्मी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने मामले में अफसरों को जानकारी दी। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक आइनॉक्स सिनेमा से जुड़े कर्मचारी चिरंजीत पुत्र सनातन करूनी निवासी मालवीय नगर ने 24 सितंबर के की सुबह आइनॉक्स के बाथरूम में पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता ने इस मामले में मैनेजमेंट से शिकायत करने की बात की तो उसे धमकाया।
बाद में पीड़िता को जॉब से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ अफसरों को मामले की शिकायत की। इस पर जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी चिरंजीत के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।