
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवती से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बहेरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि 2022 में उसकी मुलाकात सेमरा बाघ निवासी अभिषेक पटेल से हुई थी। दोस्ती होने के बाद आरोपी अभिषेक ने उससे शादी करने के लिए बोला और शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद उसने कई बार शारीरिक शोषण किया।
इसी बीच युवती ने शादी करने का बोला तो आरोपी आनाकानी करने लगा। जब पीड़िता ने शादी करने का बार-बार बोला तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने उसे काफी समझाया। लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर पीड़िता ने मकरोनिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।