
रैपर बादशाह अपने गानों के लिए फेमस है। उन पर आरोप लगे थे कि वो पैसे देकर गाने के व्यूज बढ़वाते हैं। अब इस फेक व्यूज मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। 446 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह ने अपने एक वीडियो पर 72 लाख व्यूज पाने के लिए 74 लाख रुपए का भुगतान किया।
11 जुलाई को सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाने के अगले 24 घंटे में ‘पागल’ (Paagal) गाने को 75 मिलियन यानी 07 करोड़ 50 लाख बार यूट्यूब पर देखा गया. जिस वजह से ‘पागल’ 24 घंटे के अंदर दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया गाना बन गया. इसके बाद बादशाह पर ये आरोप लगे कि उन्होंने अपने गाने ‘पागल’ (Paagal) के लिए व्यूज खरीदे हैं. अब इस मामले में 446 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई. इसमें बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपये देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे.
शुरुआती जांच के बाद ये मामला क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया. तब उस टीम को सचिन वाजे लीड कर रहे थे. सचिन को दिए बयान में बादशाह (Badshah) ने बताया कि उनका गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के चैनल पर एयर होना था. उन्होंने गाना रिकॉर्ड करके सोनी म्यूजिक को दे दिया. उन्होंने वाजे को दिए अपने स्टेटमेंट में कबूला कि उन्होंने गाने के प्रमोशन का काम देख रही Qyuki Digital Media Pvt. Ltd. को 74,26,370 रुपये दिए थे. जिसमें 18 परसेंट जीएसटी भी शामिल था. बादशाह ने ये कदम सोनी म्यूजिक के पवनेश पंजु के साथ बातचीत के बाद उठाया था.
Qyuki Digital Media Pvt. Ltd. के CFO महेंद्र पटेल ने क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज करवाया. इसमें उन्होंने बताया उन्हें गाने के प्रमोशन के लिए सोनी म्यूजिक के जय मेहता ने अप्रोच किया था. महेंद्र इसमें जोड़ते हैं कि उनकी कंपनी ने बादशाह का ‘पागल’ गाना प्रमोट किया. इसके बदले में उन्हें बादशाह से 74,26,370 रुपये मिले.