रतलाम मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला: बाइक सवार ने टच कर धक्का दिया, CCTV में कैद; सुरक्षा पर सवाल, छात्रों ने थाना औद्योगिक का किया घेराव

रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में दो मेडिकल स्टूडेंट (छात्राओं) के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक बाइक सवार कॉलेज कैंपस में आया। पैदल घूम रही अलग-अलग दो छात्राओं को धक्का दिया। हाथ टच कर भाग गया। घटना की विरोध में गुरुवार रात मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने थाना औद्योगिक का घेराव कर दिया। 24 घंटे में आरोपी को अरेस्ट नहीं होने पर फिर से थाने पर आकर विरोध की चेतावनी दी।

छात्रा को छुआ फिर धक्का दिया घटनाक्रम बुधवार रात 7.50 बजे का है। मेडिकल कॉलेज कैंपस में दो छात्राएं इवनिंग वॉक कर रही थी। तभी एक बाइक सवार मुहं पर कपड़ा बांध आया। एक छात्रा को पीछे से छुआ और फिर पीठ पर धक्का मारा। इसके बाद जाते समय कैंपस में अमुल पार्लर के पास भी एक छात्रा को पीछे से बाइक पर आया पीठ पर टच कर धक्का देकर मेन गेट से होते हुए बाहर निकल गया।

रात में ही इस बात की जानकारी अन्य स्टूडेंट को लगी तो डीन डॉ. अनिता मूथा को जानकारी दी। रात में ही मेडिकल पुलिस चौकी को इस बारे में जानकारी दी। इस बात की जानकारी अन्य स्टूडेंट को लगी तो आक्रोश पनप गया। गुरुवार सुबह डीएन ने छात्राओं व अन्य स्टूडेंट से जानकारी ली। सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया किया।

थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी को शिकायत दर्ज कराते स्टूडेंट।

24 घंटे बाद थाने पहुंचे स्टूडेंट

घटना के 24 घंटे बित जाने के बाद गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया को शिकायत पत्र देकर 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने की मांग की। साथ ही मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने को कहा। उक्त दो छात्राओं के साथ घटी घटना के बाद गुरुवार दोपहर भी एक अन्य छात्रा के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई है। हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

स्टूडेंट के साथ आए 2020 बैच के इंटर्न डॉ. प्रथम शर्मा ने बताया कि हमारी जूनियर बैच की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। हम जिस कैंपस में रहते है वह हमारा घर है। हमारे घर में ही हम सैफ नहीं है। हम दोपहर में डीन मैडम से भी मिले थे। वहीं आवेदन लेकर थाने पर आए है। 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने की मांग की है। पुलिस चौकी में भी सुरक्षा बल बढ़ाने को कहा है। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद सभी स्टूडेंट रवाना हुए।

थाना परिसर में मौजूद मेडिकल स्टूडेंट।

बाहरी युवक था- डीन

डीन डॉ. अनिता मूथा ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया कि दो छात्राओं को धक्का देकर छेड़खानी की घटना हुई है। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र दिया है। डीन के अनुसार युवक कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। बाइक पर सवार होकर वह आया था। काली जैकेट पहने व मुहं को कवर कर रखा था, जिससे उसका चेहरा सामने नहीं आ पाया है। संभवत: वह बाहरी युवक था।

सिक्योरिटी बढ़ाई, आने-जाने वालों की होगी इंट्री

डीन डॉ. अनिता मूथा ने बताया घटना के बाद सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। मेन गेट से आने वाले वाहनों चालकों की गाड़ी नंबर समेत पूरी जानकारी लेकर इंट्री कराई जाएगी। हालांकि डीन को कहना था कि यह व्यवस्था पहले से भी है। लेकिन इसे दुरस्त किया जाएगा। खासकर शाम 6 बजे के बाद आने वालों लोगों की जानकारी लेकर कैंपस में आने दिया जाएगा।

थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया मेडिकल कॉलेज की डीन की तरफ से पुलिस चौकी पर शिकायत की गई थी। छात्राओं के महिला अधिकारी द्वारा बयान लिए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए जा रहे है। स्टूडेंट ने आकर अपनी बात रखी है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *