RBI 99,122 करोड़ रुपये की सरप्लस राशि केंद्र सरकार को करेगा ट्रांसफर, RBI Board ने दी मंजूरी

रिजर्व बैंक ने फैसला किया है कि वह केंद्र  सरकार को अपने सरप्लस 99,122 करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर करेगा। यह फंड मार्च 2021 तक खत्म 9 महीनों में RBI की जरूरतों से अलग है। RBI ने फंड ट्रांसफर करने का यह फैसला रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 589वीं बैठक में ली गई है। RBI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की यह बैठक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

RBI ने कहा, “अकाउंटिंग ईयर जुलाई-जून से बदलकर अप्रैल-मार्च होने के बाद बोर्ड ने फैसला किया है कि मार्च 2021 तक खत्म 9 महीनों का सरप्लस फंड केंद्र सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा। RBI के बोर्ड ने फैसला किया है कि वह 99,122 करोड़ रुपए का सरप्लस फंड केंद्र सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा।”

पिछले साल RBI ने अपने सरप्लस फंड का 44 फीसदी फंड यानी 57,128 करोड़ रुपए केंद्र सरकार को ट्रांसफर किया था। यह पिछले सात साल का यह सबसे कम सरप्लस फंड था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *