‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन, जाने क्या बोले — देखें VIDEO

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसकी सफलता पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स रिएक्शन देते हुए फैंस में उत्साह बढ़ा रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर रितेश देशमुख और चिरंजीवी जैसे कई सेलेब्स ने इस पर अपने विचार पेश किए हैं।

अनुपम खेर ने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर कर लिखा, भारत माता की जय।

वहीं रितेश देशमुख ने लिखा है, जय हिंद की सेना। भारत माता की जय।

चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, जय हिंद।

मधुर भंडारकर ने पोस्ट शेयर कर कहा, हमारी दुआएं सेना के साथ हैं। एक देश, हम साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।

इन सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन-

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन की तरफ से भी ऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार को समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन की तरफ से की गई पोस्ट में लिखा गया है, भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई के लिए उनके प्रति अपना अटूट समर्थन और आभार। पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर किया गया यह ऑपरेशन, पहलगाम हमले का दृढ़ जवाब था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *