आपके समार्टफोन पर भी आया यह ‘इमरजेंसी अलर्ट’ मैसेज, जानें इसका मतलब

यदि आपके पास भी “Emergency Alert: Severe” का मैसेज आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज आपकी सुरक्षा के लिए ही है और इसे भारत सरकार की ओर से भेजा गया है।

कई लोगों के फोन पर “Emergency Alert: Severe” मैसेज आया है जिससे लोग परेशान हो गए हैं। कई लोगों को यह लग रहा है कि उनका फोन ही खराब हो गया है जिसकी वजह से यह मैसेज दिख रहा है, लेकिन आपको बता दें कि यदि आपके पास भी “Emergency Alert: Severe” का मैसेज आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज आपकी सुरक्षा के लिए ही है और इसे भारत सरकार की ओर से भेजा गया है।

इमरजेंसी अलर्ट का पहला मैसेज 20 जुलाई को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से भेजा गया था। उसके बाद से लगातार Wireless emergency alerts के ट्रायल हो रहे हैं। देश के अलग-अलग सर्किल के यूजर को इमरजेंसी अलर्ट का यह मैसेज भेजा जा रहा है।

दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे गए इस मैसेज को आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत भेजा गया था। दरअसल, सरकार एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। चलिए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कैसे काम करती है।

क्या है वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट?

इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग सरकार दूरसंचार विभाग की मदद से उपयोगकर्ताओं को आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कर सकती है। इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

अपने फोन में कैसे ऑन करें इमरजेंसी अलर्ट?

आमतौर पर सभी फोन में यह अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है ताकि आपात स्थिति में लोगों को किसी आपदा के लिए सतर्क किया जा सके। यदि आपके फोन में अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे ऑन कर सकते हैं। यदि आपके पास आईफोन है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर Notifications पर क्लिक करें और Critical Alerts को ऑन कर दें या फिर आपको ऐसे अलर्ट नहीं चाहिए तो इसे ऑफ कर दें।
एंड्रॉयड फोन में भी इस सेटिंग को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर Safety and Emergency पर क्लिक करना होगा और Wireless emergency alerts पर क्लिक करके इसे ऑन या ऑफ करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *