लाल किले कार ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: 800 छापेमारियों के बीच डॉ. शाहीन–डॉ. परवेज की कथित आतंकी साजिश, जैश से गुप्त मीटिंग और ब्लास्ट से तीन दिन पहले नौकरी छोड़ने पर उठा संदेह

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट (Car Blast) की जांच तेज हो गई है. अब तक 800 से ठिकानों पर छापेमारी कर सुरक्षा एजेंसियों ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है. फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज के काले करतूतों की परतें अब खुलने लगी है. जांच में खुलासा हुआ है कि परवेज लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर आतंकी दुनिया में अपने पैर जमा रहा था. वहीं, उसकी बहन शाहीन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कमान संभाले हुई थी

सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) की जांच में सामने आया है कि डॉ. परवेज अंसारी (Dr. Parvez Ansari) इंटीग्रल विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात था. वह अपनी पौने दो लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़कर आतंकी दुनिया में पैर जमा रहा था. विश्वविद्यालय को बिना नोटिस दिए ही परवेज ने लाल किले के सामने हुए धमाके से तीन दिन पहले ही नौकरी छोड़ दी थी. 7 नवंबर को उसने विश्वविद्यालय प्रबंधन को ईमेल के जरिए रेजिग्नेशन भेजा था.

इसके अलावा, यह भी जांच में सामने आया है कि नौकरी छोड़ने से पहले ही डॉ. परवेज अपनी बहन शाहीन के साथ जैश के आतंकी आकाओं से मिल चुका था. उनकी यह मुलाकात दिल्ली और कानपुर में हुई थी. इन बैठक में हापुड़ से पकड़ा गया डॉ. फारुक अहमद, कानपुर से पकड़ा गया डॉ. आरिफ मीर और फरीदाबाद से पकड़ा गया डॉ. मुजम्मिल शामिल हुआ था. दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी उमर से भी परवेज और शाहीन की एक बार मुलाकात हुई थी.

जांच में खुलासा हुआ कि मुलाकात के बाद ही दिल्ली ब्लास्ट का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया था. इसकी अलावा भी जांच में कई हैरान करने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि बहन ने ही अपने भाई को दिमाग में भारत के लिए जहर घोला था. फिलहाल अब भी पुलिस और तमाम एजेंसियों दिल्ली ब्लास्ट और देश में मौजूद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *