RIL ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 17 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ बनी देश की No.1 कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  के शेयर में जबर्दस्त तेजी का दौर जारी है। सोमवार दोपहर 2.23 बजे कारोबार में कंपनी का शेयर 1.63 फीसदी बढ़कर 2523.20 रुपये के पार पहुंच गया है। इस तेजी के चलते रिलायंस का मार्केट कैप  बढ़कर 17 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप इस लेवल पर पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेचुरल गैस और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रिलायंस के मुनाफे में जोरदार तेजी की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले ही 16 लाख करोड़ हुआ
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कुछ दिन पहले ही 16 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप के आंकड़े को छुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सोमवार दोपहर के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2523.90 रुपये के लेवल को छू गए थे। सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों का बड़ा हाथ है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर के बंद भाव के हिसाब से साल 2021 के पहले 9 महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर निवेशकों को 25 फीस दे रिटर्न दे चुके हैं। इस अवधि में हालांकि बेंचमार्क सूचकांक ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है।

RIL के शेयर में तेजी की वजह
RIL शेयर में तेजी की मुख्य वजह कच्चे तेल के भाव में आई तेजी है। उम्मीद की जा रही है कि RIL के जीआरएम में जोरदार ग्रोथ दर्ज की जा सकती है। इसका कंपनी के मुनाफे पर सीधा असर होगा।दुनिया भर में नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ रही है, 1 अक्टूबर को केंद्र सरकार कीमतें बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। सऊदी अरामको-RIL डील पर भी जल्द बड़ी खबर आने की उम्मीद है। इन्हीं खबरों के चलते RIL शेयर में तेजी का रुझान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *