
विश्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा है कि कोरोना वायरस महामारी एवं वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण भारत प्रेषित की जाने वाली धन राशि नौ फीसदी गिर कर 76 अरब अमेरिकी डॉलर हो जायेगी. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से भेजे जाने वाले धन के मामले में भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलिपीन और मिस्र 2020 में शीर्ष पांच देशों में शुमार हैं.
विश्व भर में कोरोना महामारी एवं आर्थिक संकट जारी रहने के बीच 2019 की तुलना में विदेशों में काम करने वाले लोगों द्वारा अपने घर भेजे जाने वाले धन में 2021 तक 14 फीसदी की कमी आएगी।
मानव विकास की उपाध्यक्ष और विश्व बैंक के प्रवासन संचालन समूह की अध्यक्ष ममता मूर्ति ने कहा, कोविड-19 का प्रभाव प्रवास के लेंस के माध्यम से देखे जाने पर व्यापक है क्योंकि यह प्रवासियों और उनके परिवारों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, जो विदेशों से आने वाले धन पर पूरी तरह से निर्भर हैं।