इंदौर में चली नाव

बड़ी खबर

इंदौर में चली नाव….सासंद, डीआईजी ओर निगमायुक्त खुद ने लोगो को बाहर निकलवाया

 

सासंद शंकर लालवानी , डीआईजी हरिनारायण चारी ओर निगमायुक्त प्रतिभा पाल तीनो साथ में। शिकन्दराबाद में पानी मे फंसे लोगों को नाव से निकाला।अति वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों पर पूरी निगरानी रखे हैं सभी कलेक्टर्स-संभागायुक्त
इंदौर 22 अगस्त संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने आज इंदौर संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर अति वर्षा से उत्पन्न स्थितियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिया है कि लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र अपने ज़िलों के ग्रामीण अंचल पर विशेष तौर पर नज़र रखें। नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। जलमग्न पुल पुलियों पर आवागमन रोकने के पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करें। नर्मदा पट्टी के जिन ज़िलों में बैकवाटर के कारण गांवों में पानी आने की संभावना है वहाँ सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित करें। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि वे आपदा प्रबंधन को चौबीसों घंटे एलर्ट पर अर रखें। जिन नगरों और गांवों में निचली बस्तियों पर जल भराव की संभावना है वहाँ से रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने कहा है कि विभिन्न ग्रामीण अंचल में चिकित्सीय सुविधाओं की भी समीक्षा करें और सूचना मिलने पर तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *