इंदौर। फर्श पर फिसला रेस्टोरेंट कर्मचारी का पैर, सिर के बल गिरने से मौत – देखे VIDEO

इंदौर के विजयनगर इलाके में शनिवार रात फर्श पर पैर फिसलने से रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी सिर के बल गिर गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर बॉम्बे अस्पताल था। लेकिन रेस्टोरेंट का मैनेजमेंट उसे वहां नहीं ले गया। नहीं तो उसकी जान बच सकती

विजयनगर पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 54 में मिस्टर होटल पर काम करने वाले कर्मचारी रवि (18) पुत्र जगदीश देलवार की सिर के बल गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह शनिवार रात में करीब साढ़े 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करने के लिये सामान हटा रहा था। इस दौरान एक टेबल हटाते समय वह सिर के बल गिरा। जिसके बाद वह बेसुध पड़ा रहा। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीजा नरेन्द्र ने बताया कि रात में उन्हें सूचना दी तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। जीजा के मुताबिक उसके रेस्टोरेंट के सामने ही बॉम्बे अस्पताल नहीं ले जाकर अन्य किसी निजी अस्पताल ले जाया गया। तब तक रवि की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *