रिटायर्ड DSP के बेटे ने पड़ोसी व्यापारी पर किया हमला, नाराज व्यापारियों ने घेरा थाना; जमकर हुआ हंगामा

घायल व्यापारी विनीत अग्रवाल।

ग्वालियर में शनिवार रात रिटायर्ड DSP गीता भारद्वाज के बेटे और पड़ोसी व्यापारी भाइयों के बीच विवाद हो गया। रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने व्यापारी पर हमला कर दिया।

जब व्यापारी पड़ाव थाने पहुंचे तो दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर पहुंच गया। इस पर व्यापारी नाराज हो गए और पड़ाव थाना पर घेराव कर दिया। रात 1 बजे तक थाना पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित फूलबाग इलाके में रहने वाले विनीत अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल सगे भाई हैं। ओल्ड हाईकोर्ट गिर्राज मंदिर के पास उनकी दुकान है। व्यापारी भाइयों के पास में ही रिटायर्ड DSP गीता भारद्वाज रहती हैं। यहां शनिवार रात को रिटायर्ड DSP के बेटे बृजेंद्र का व्यापारी भाइयों से विवाद हो गया।

इस पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इस विवाद में रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने व्यापारी विनीत अग्रवाल पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने पड़ाव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। आरोपी के रिटायर्ड डीएसपी से जुड़े होने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कुछ ही देर में दूसरा पक्ष भी थाना पहुंच गया।

रात तक थाने पर भीड़ मौजूद थी।

व्यापारी पहुंचे थाने, किया हंगामा

जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो व्यापारियों के साथी पड़ाव थाना पहुंच गए और वहां अपनी बात को रखा, लेकिन दूसरा पक्ष भी वहां खड़ा हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। रात 1 बजे तक हंगामा चल रहा था, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सकता था। पड़ाव थाना पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कह पा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *