मध्यप्रदेश। हनीट्रैप में लोगों को फंसाने के लिए भेजता था पति: बीजेपी नेत्री की मां बोलीं

महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री सना खान की मध्यप्रदेश के जबलपुर में 2 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। पुलिस को उसकी डेड बॉडी अब तक नहीं मिली है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस बीच नागपुर पुलिस को पता चला है कि सना के पति अमित साहू और दूसरे लोगों ने उसे सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया था।

पति उसका इस्तेमाल हनी ट्रैप के लिए करता था। सना के जरिए आरोपियों ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठे। सना की मां मेहरुननिशा ने रविवार को नागपुर के मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को धमकी देकर सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। इसी शिकायत के आधार पर सना के पति अमित उर्फ ​​पप्पू साहू (37) और उसके साथियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई हैं।

अमित ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने सना की हत्या कर शव जबलपुर की हिरण नदी में

फेंक दिया। पुलिस ने सना की बॉडी नदी में सर्च की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

लोगों को टारगेट कर सना को उनके पास भेजता था गैंग

नागपुर पुलिस के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया है कि अमित हनी ट्रैप गैंग को लीड करता था। यह गिरोह लोगों को टारगेट कर सना को उनके पास भेजता। सना, पीड़ितों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में VIDEO और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी। इन फोटो और VIDEO के आधार पर गैंग पीड़ितों से पैसे वसूला करता था। सना मार्च 2021 में इस रैकेट का हिस्सा बनी थी।

1 अगस्त को नागपुर से जबलपुर आई थी सना

सना की हत्या के आरोप में अमित और उसके साथी राजेश सिंह व जितेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमित जबलपुर का रहने वाला है। 1 अगस्त को सना नागपुर से जबलपुर अमित के पास आई थी। तब से ही वह लापता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि पैसे के झगड़ों को लेकर उसने सना की हत्या कर शव हिरण नदी (जबलपुर) में फेंक दिया। राजेश ने सना के शव को फेंकने में उसकी मदद की। जितेंद्र उसका नौकर है। जिस कार में सना की बॉडी ये लोग हिरण नदी तक ले गए, उसे ढाबे पर लाकर जितेंद्र ने धोया। ढाबा अमित साहू का ही है।

भाजपा नेत्री की हत्या करने वाला अमित साहू नागपुर पुलिस की गिरफ्त में है।

1 अगस्त को सना नागपुर से जबलपुर अमित के पास आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *