स्टोर में डकैती करने घुसे दो चोर, अंदर खड़े ग्राहक ने दोनों को किया चित – देखे विडीओ

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिनों कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो कि अलग वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. अमेरिका से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक स्टोर में दो चोर चोरी करने घुसे , इस दौरान उनके हाथ में गन भी थी। लेकिन वहां खड़े सेना के एक पूर्व कर्मचारी ने ऐसी जबरदस्त फुर्ती दिखाई कि दोनों चोरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

 

दरअसल, यह घटना अमेरिका के एरीजोना की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित एक स्टोर में दो चोर हाथ में गन लेकर डकैती करने घुसे। यह स्टोर एक गैस स्टेशन के पास स्थति है, यहां रोजमर्रा की चीजों के अलावा और भी कई चीजें मिलती हैं। इन दोनों में से एक के पास गन है जबकि दूसरा उसके पीछे घुसता है। दोनों चोर नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं।

जैसे ही दोनों दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसते हैं, वे बंदूक तान देते हैं। तभी दुकान के अंदर खड़े शख्स ने उस चोर की बंदूक को ही पकड़ लिया और तेजी से उसे दूसरी तरफ घुमा दिया। यह देखते ही पीछे वाला चोर तो तत्काल वहां से भाग गया। लेकिन उस शख्स ने जिस चोर को बंदूक के साथ पकड़ा, उसे वहीं गिरा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम जेम्स किलसर है। यह अमेरिकन मरीन में काम कर चुके हैं। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और चोर से ना सिर्फ बंदूक छीन ली बल्कि उस पर तेज हमला किया और वह चोर नीचे ही गिर गया। फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *