“पत्नी के सामने हुए अपमान का बदला: जबलपुर में रेस्टोरेंट मालिक पर गोलियों की बौछार कर शिर्डी भागा गोलू कबाड़ी, साईं बाबा से माफी मांगते वक्त पकड़ा गया”

जबलपुर में पत्नी के सामने हुई बदसलूकी का एक युवक ने ऐसा बदला लिया कि दो दिन बाद उसी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दी। रेस्टोरेंट मालिक ने काउंटर में छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग की आवाज सुनकर होटल में भगदड़ मच गई।

फायरिंग करने के बाद पिस्टल लेकर होटल से बाहर निकलता हुआ गोलू।

पुलिस ने आरोपी गोलू कबाड़ी उर्फ महेश विश्वकर्मा और उसके साथी को महाराष्ट्र के शिर्डी से गिरफ्तार किया। दोनों उस समय साईं बाबा के दर्शन कर अपने किए अपराध की माफी मांगने जा रहे थे।

बता दें, गोलू 2 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ अभिनंदन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। उसी दौरान वेटर और मालिक के साथ हुए विवाद के बाद गोलू ने 7 अक्टूबर को जाकर फायरिंग कर दी।

गोलू कबाड़ी उर्फ महेश विश्वकर्मा ने रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग कर दी।

पत्नी के सामने हुई धक्का-मुक्की से नाराज था घमापुर निवासी गोलू कबाड़ी उर्फ महेश विश्वकर्मा दशहरे की रात गर्भवती पत्नी को लेकर तीन पत्ती चौक स्थित अभिनंदन रेस्टोरेंट गया था। खाना खाते वक्त गलती से टेबल टकरा जाने पर होटल के वेटर राजू ने उसे ठीक से बैठने के लिए कहा।

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद रेस्टोरेंट मालिक अश्विन परिया भी आ गए और बहस बढ़ गई। पत्नी के सामने हुई गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से आहत गोलू वहां से बिना खाना खाए चला गया।

रेस्टोरेंट मालिक ने काउंटर में छिपकर अपनी जान बचाई।

दो दिन तक तलाश करता रहा, फिर चला दी गोली 2 अक्टूबर से गोलू वेटर राजू और रेस्टोरेंट मालिक की तलाश में होटल के चक्कर लगाता रहा। 7 अक्टूबर की शाम जब उसने संचालक अश्विन परिया को देखा, तो गुस्से में पिस्टल लेकर अपने साथी अनूप केवट के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। काउंटर पर बैठे अश्विन परिया पर गोलू ने चार राउंड फायरिंग की।

संचालक ने झुककर काउंटर में छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहक और स्टाफ के लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। आरोपी गोलू फिल्मी अंदाज में पिस्टल लहराते हुए साथी के साथ फरार हो गया।

4 कारतूस मिले, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान घटना की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से चार खाली कारतूस मिले। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान गोलू कबाड़ी उर्फ महेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध वसूली और शराब बिक्री जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

आरोपी गोलू कबाड़ी साथी के साथ स्कूटी से बरगी की ओर जाते दिखा।

बरगी डैम में छिपा, पत्नी के साथ शिर्डी निकला फायरिंग के बाद गोलू अपने साथी अनूप के साथ बरगी डैम के जंगल में छिप गया। पत्नी को फोन कर कार लेकर आने को कहा। पत्नी के पहुंचने पर तीनों शिर्डी के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घमापुर, गोरखपुर, आधारताल, रांझी और सदर इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में गोलू की नीले रंग की स्कूटी बरगी की ओर जाते दिखाई दी।

गोलू ने रेस्टोरेंट में फायरिंग की और फिर दोस्त के साथ फरार हो गया।

साईं बाबा का भक्त था, माफी मांगने जा रहा था पुलिस को सूचना मिली कि गोलू पत्नी और साथी के साथ शिर्डी के एक होटल में ठहरा है। जैसे ही वह बाबा के दर्शन के लिए निकला, महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गोलू साईं बाबा का भक्त है। उसने पूछताछ में कहा-

मैंने पाप किया था। हत्या की कोशिश की थी। इसलिए बाबा से माफी मांगने जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पिस्टल और स्कूटी बरामद, अपराध कबूल किया गोलू ने पूछताछ में बताया कि उसने घटना के बाद पिस्टल और स्कूटी बरगी के जंगल में छिपा दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपी ने कहा कि रेस्टोरेंट मालिक और वेटर ने पत्नी के सामने उसका अपमान किया था, इसलिए गुस्से में गोली चला दी

रविवार को दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कोर्ट में पेश कर दोनों बदमाशों को जेल भेजा पुलिस ने आरोपी गोलू कबाड़ी और उसके साथी अनूप केवट को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सीएसपी कोतवाली रितेश कुमार शिव ने बताया कि घटना के दिन से पुलिस लगातार सक्रिय थी। आरोपी ने पिस्टल घमापुर में रहने वाले एक दोस्त से ली थी। अब यह जांच की जा रही है कि हथियार उसने किससे खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *