
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को एक साल पूरा होने वाला है. एक साल का समय बीत चुका है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब भी कई सवाल बने हुए हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती कानूनी हिरासत में कुछ महीने बिताने के बाद अब जमानत पर रिहा हैं.रिया ने एनसीबी को दर्ज कराए अपने स्टेटमेंट में रई खुलासे किए थे. यह स्टेटमेंट उन्होंने 8 सितंबर 2020 को एनसीबी के सामने दर्ज कराया था. रिया का ये कबूलनामा एनसीबी की चार्जशीट में भी शामिल किया गया है.
सुशांत की हालत नहीं थी ठीक:-रिया ने कहा चोको यानी मेरे भाई शोविक के साथ मेरी व्हाट्सअप है जिसमें मैंने शौविक से clomaz, clomnezepan, quita clon के असर के बार में बात की थी। इनका जिक्र डॉक्टर निकिता की प्रिस्क्रिप्शन में भी है. इस चैट में मैं और शौविक गूगल की मदद से clomnezepan के साइड इफ़ेक्ट के बार में मिली जानकारी पर बात कर रहे है. डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने उन दवाओं को प्रिस्क्रिप्शन के मुताबिक जारी रखने का सुझाव दिया था. रिया ने आगे कहा- सुशांत ठीक नहीं था उसकी हालत खराब होती जा रही थी इसलिए शोविक चिंतित था clomnezepan और उसके साइड इफेक्ट को लेकर.डॉक्टर निकिता से चेक करने के बाद यह पता लगा की हमें गूगल डॉक्टर नही बनना चाहिए.
बहन प्रियंका का आया था मैसेज:-रिया ने अपने कबूलनामे में बताया है कि 8 जून 2020 को सुशांत को उनकी बहन प्रिंयका ने एक मैसेज किया था. उस मैसेज में इस बात का जिक्र था कि librium 10 mg, nexito, etc, (जो ड्रग्स थे NDPS में) सुशांत इस दवाओं का सेवन करे. दरअसल, ये प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर तरुण की थी जो कि कार्डियोलाजिस्ट है. उन्होंने सुशांत को OPD पेशेंट के लिए मार्क किया है, यानी ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए मना कर दिया था, इसका मतलब सुशांत की तबीयत खराब थी उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत थी. इन दवाओं को फिजिकली कंसल्टेशन के बिना नहीं दिया जा सकता है. इन दवाओं का सेवन सुशांत की बेवक्त मौत का कारण बन सकता था, ये तब जब उसकी बहन मीतू 8 से 12 जून के दौरान उसके साथ ही रह रही थी.
सुशांत करते थे मेरिजुआना का सेवन:-रिया ने कहा है कि सुशांत 18 साल से अधिक आयु का था वो मेरिजुआना का सेवन मेरी बिना अनुमति के करता था, यहां तक कि मेरी और उसकी जान पहचान होने से पहले से वो मेरिजुआना का सेवन करता था. रिया ने ये भी बताया कि सुशांत कोशिश में रहते थे कि या तो मैं उसे मेरिजुआना उपलब्ध करवाऊं या वो जब किसी की मदद से ले आये तो मैं उसके साथ इसका सेवन करूं.
परिवार पर लगाया गंभीर आरोप:-रिया ने अपने बयान में सुशांत के परिवार पर ये भी आरोप लगाया कि उसके परिवार को पता था कि सुशांत मेरिजुआना का इस्तेमाल करता था, उसकी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ भी उसके साथ मेरिजुआना का सेवन करते थे बल्कि उसके लिए उपलब्ध भी करवाया करते थे. मैंने कई बार सुशांत को अस्पताल में भर्ती करवाने की कोशिश भी की लेकिन बिना उसकी मर्जी के ये मुमकिन नहीं हो सका, जिसके मेरे पास सबूत भी हैं.