Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लिखा….

सुशांत सिंह राजपूत  के असामयिक निधन के बाद रिया चक्रवर्ती  अचानक राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गईं, लेकिन वे लंबे समय तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से गायब रहीं. वे इस मामले से उपजे तनाव से उबरकर धीरे-धीरे और एक-एक स्टेप के साथ अपने सोशल मीडिया पेजों पर वापस आ रही हैं. हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्यार की ताकत को बताया है. रिया चक्रवर्ती की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही यूजर जमकर पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं. रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ हाथ के जरिए दिल बनाती हुई नजर आ रही हैं.

रिया चक्रवर्ती  ने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि प्यार एक ताकत है. उन्होंने लिखा, “प्यार एक ताहत है. लव एक ऐसा कपड़ा है, जो कभी भी फीका नहीं पड़ता. भले ही आप इसे कितनी भी बार पानी से धो लें…” बता दें कि रिया चक्रवर्ती सात महीनों में ये दूसरी बार पोस्ट शेयर की है. ऐसे में यह फैंस के भी काफी चर्चा का विषय बन गया है. उनकी इस पोस्ट को जहां अभी तक लगभग 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है तो वहीं सोशल मीडिया यूजर इसपर कमेंट करते भी नहीं थक रहे हैं.

रिया चक्रवर्ती ने इससे पहले महिला दिवस पर अपनी मम्मी के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह उनका हाथ थामे नजर आ रही थीं. इस फोटो को रिया ने सात महीनों में पहली बार साझा किया था. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत  के निधन से जुड़े ड्रग्स मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती चर्चा में आ गई थीं. रिया के साथ-साथ उनके भाई को भी एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था. रिया चक्रवर्ती के करियर की बात करें तो वह इस साल बॉलीवुड की दुनिया में वापसी कर सकती हैं. इस बात का खुलासा उनके दोस्त रूमी जाफरी ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *