Rhea Chakraborty Photos: रिया चक्रवर्ती फलों की खरीदारी करती आईं नजर, कैमरामैन को देख यूं खिंचाई फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं. हाल ही में उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाते हुए वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ. अब रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो फल खरीदती नजर आ रही हैं. रिया को गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया. इस दौरान रिया चक्रवर्ती ब्लैक स्कर्ट और क्रॉप में काफी खूबसूरत नजर आईं. उनकी इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

           

फल खरीदती दिखीं रिया
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से निधन के बाद से ही सोशल मीडिया और आउटिंग से दूरी बना ली थी. हालांकि, अब वो अपने नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं. रिया चक्रवर्ती की फल खरीदते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच रही हैं. वूम्पला ने उनकी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ चुकी है.

रिया चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
रिया चक्रवर्ती जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने ‘मेरे डैड की मारुती’ से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था. रिया ने जलेबी, बैंकचोर, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, सोनाली केबल, हैपी एनिवर्सी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. रिया चक्रवर्ती ने इसके अलावा तेलुगू फिल्म तुनेगा-तुनेगा में भी काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *