
विशाखापत्तनम: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए नए फ्रेंचाइजी के साथ पहला मैच इतना यादगार नहीं रहा। अपनी पूर्व आईपीएल टीम के खिलाफ खेल रहे पंत बल्लेबाजी में तो फ्लॉप रहे। साथ ही उन्होंने कप्तानी के दौरान भी कुछ बड़े ब्लंडक किए। एक हाई वोल्टेज मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से आखिरी ओवर में हराया।
आखिरी लम्हों में मैच काफी रोमांचक हो गया था। दोनों टीमों पर दबाव था क्योंकि मैच कहीं भी जा सकता था। दोनों डग आउट में माहौल टेंस था। हालांकि, इस सब के बीच भारतीय टीममेट्स ऋषभ पंत और कुलदीप यादव अलग ही मस्ती में दिखे। दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें पंत कुलदीप को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।
Pant being naughty with Kuldeep🤣🤣 #IPL #DCvLSG pic.twitter.com/uatkYVLfsx
— RocketNitro1992 (@RNitro1992) March 24, 2025
Rishabh Pant having fun with Kuldeep Yadav 😂#RishabhPant #ashutoshsharma#TATAIPL2025 #DCvLSG pic.twitter.com/mIoXiErBpt
— Kiran Vaniya (@kiranvaniya) March 24, 2025
ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को धक्का देकर क्रीज से बाहर किया
दरअसल, 18वां ओवर लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव बीट हो गए। गेंद विकेटकीपर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के पास गई, जिन्होंने स्टंप पर बॉल को मारने की कोशिश की। लेकिन तभी कुलदीप अपना संतुलन खो बैठे, हालांकि उन्होंने खुद को क्रीज के अंदर ही रखा। इसके बाद पंत ने मजाक में उन्हें क्रीज से बाहर धकेल दिया और बेल्स उड़ा दी। दोनों के बीच हुई यह मजेदार घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में एलएसजी ने निकोलस पूरन (75) और मिचेल मार्श (72) की तूफानी पारियों के चलते दिल्ली कैपिटल्स को 210 रन का टारगेट दिया। खराब शुरुआत के बाद भी दिल्ली इस मैच को अपने नाम करने में सफल रही। आशुतोष शर्मा (66*) ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 3 गेंद और एक विकेट रहते मैच जिताया।