
बीते दिनों जहां स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत के अचानक निधन ने फैंस को चौंका दिया था तो वहीं अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, पॉपुलर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैस्मीन के रोल से फेमस हुई एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर को निर्माता जेडी मजेठिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. वहीं लोगों और सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरु कर दिया है.

निर्माता की स्टोरी देखने के बाद फैंस सदमे में हैं. गौरतलब है कि जे डी मजेठिया खिचड़ी और बा बहू और बेबी जैसे सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं एक्टर और निर्माता की स्टोरी पढ़ने के बाद अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
वैभवी की बात करें तो दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई ‘छपाक’ और ‘तिमिर’ (2023) में काम कर चुकीं एक्ट्रेस को साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मीन के रोल के लिए जाना जाता है. वहीं शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था, जिससे उनके फैन फॉलोइंग भी बनी थी. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सिटी लाइट्स, क्या कसूर है अमला का, जैसे टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें देखा गया था.