इंदौर। ओंकारेश्वर जा रहे युवाओं की कार बिना रेलिंग की पुलिया से 30 फीट नीचे गिरी कार, इंदौर के दो युवकों की मौत

हादसे में कुणाल पाल (नीले शर्ट में) और आकाश जाट (गॉगल लगाए) की मौत हो गई।

इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे युवाओं की कार बड़वाह में बिना रेलिंग की पुलिया से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर दरवाजा-कांच तोड़कर उसमें फंसे लोगों को निकाला।

ये सभी लोग ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन के बाद महिंद्रा एसयूवी कार से ओंकारेश्वर जा रहे थे। बड़वाह-काटकूट मार्ग पर बरझर के पास हादसा हो गया। अंधेरे के कारण कार नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गाड़ी नीचे गिरने के बाद कई बार पलटी खाई। लोग अंदर फंस गए थे।

पुलिया पर रेलिंग नहीं है। यहां से कार करीब 30 फीट गहराई में जा गिरी।

20 युवा इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे थे
सभी लोग इंदौर के रहने वाले हैं। 20 युवाओं का ग्रुप दो गाड़ियों से निकले थे। उन्होंने घायल लोगों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बाणगंगा निवासी कुणाल पाल को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद आकाश जाट ने भी दम तोड़ दिया। वहीं शिवा श्रीकृष्णा कुशवाह, अमन गोकुल, लक्की राजेश, संदीप, शुभम, शुभम राम घायल हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नवागत एसडीओपी अर्चना रावत भी सिविल अस्पताल पहुंची।

हादसे के बाद घायलों को देखने के लिए एसडीओपी अर्चना रावत अस्पताल पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *