
भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में विराट कोहली नायक बने औऱ नाबाद 82 रन बनाकर भारत को शानदार जीत दिला दी, जीत मिलते ही रोहित शर्मा डगआउट से भागे चले आए और जीत के नायक विराट कोहली को कंधे पर उठा लिया. सोशल मीडिया पर कोहली औऱ रोहित की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि एक समय भारत के 4 विकेट 31 रन पर गिर गए थे,इसके बाद हार्दिक और कोहली ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. कोहली और हार्दिक ने मिलकर पाकिस्तान के जबड़़े से मैच छीन लिया. भारत ने आखिरी के 3 ओवर में 48 रन बनाए और जीत हासिल की.
हार्दिक और कोहली के बीच हुई 113 रनों की पार्टनरशिप पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. बता दें कि भारत को 2 ओवर में 31 रन की दरकार थी. 19वें ओवर में भारत ने 15 रन बनाए तो वहीं 20वें ओवर में भारतीय टीम ने 16 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कोहली का बल्ला जमकर बोला. विराट ने 53 गेंद पर 82 रन बनाए तो वहीं अश्विन ने 1 गेंद पर 1 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने का काम किया.