रोमांटिक राइडर्स, टाइटैनिक पोज…नोएडा के इस “रोमांटिक राइडर्स” को देखें सड़क को बिल्कुल Oyo बना डाला है; ₹53,500 का काटा चालान — देखें VIDEO

रोमांटिक राइडर्स,टाइटैनिक पोज

नोएडा के इस “रोमांटिक राइडर्स” को देखें

सड़क को बिल्कुल Oyo बना डाला है? 53500 का चालान

नोएडा एक्सप्रेसवे पर खुले में अश्लील हरकतें, कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन।

#नोएडा सेक्टर-94 एक्सप्रेसवे पर खुलेआम की गई अश्लील हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

वीडियो में एक युवती एक युवक के साथ सरेआम बाइक पर लिपटी-चिपटी नजर आ रही है। यह पूरा दृश्य सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों के सामने ही हुआ, जिससे जन भावनाओं को ठेस पहुंची और अशोभनीयता की तस्वीर सामने आई।

घटना सामने आने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹53,500 का चालान काटा है।

Noida Couple Romance Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कपल का चलती बाइक पर सरेआम रोमांस करना उन्हें भारी पड़ गया. वायरल वीडियो के आधार पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹53,500 का भारी भरकम चालान काट दिया है. चालान कटने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर कपल के मजे भी ले रहे हैं.

कपल को बाइक पर रोमांस करना पड़ा महंगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बाइक की डिग्गी (टैंक) पर बैठी है और वह बाइक चला रहे युवक को दोनों हाथों और पैरों से पकड़कर चलती बाइक पर रोमांस कर रही है. दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था. यह वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे पर रिकॉर्ड किया गया है.

टैंक पर बैठी युवती, युवक चला रहा था बाइक

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक की पहचान की और वाहन मालिक के खिलाफ ई-चालान जारी कर दिया. मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹53,500 का चालान काटा गया है, जिसमें हेलमेट न पहनना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग जैसी धाराएं शामिल हैं.

नोएडा पुलिस की कार्रर्वाई

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक यूजर ने लिखा, “₹53,500 में तो थाईलैंड घूम आते!” कई लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जबकि कुछ ने ऐसे कृत्यों को सार्वजनिक जगहों पर अनुशासनहीनता बताया.

पहला मामला नहीं

बता दें कि उत्तर प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है जब किसी कपल ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का स्टंट किया हो. इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस समय-समय पर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करती रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *