‘तांडव’ विवाद के बाद Sharmila Tagore की बिगड़ी तबियत, बेटे सैफ अली खान को दी ये खास सलाह

सैफ अली खान  स्टारर वेब सीरीज ‘तांडव’  इन दिनों कानूनी पंचड़ों में फंसी हुई है। वेब सीरीज के मेकर्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में ‘तांडव’ के निर्माता, लेखक और अभिनेता को सुप्रीम कोर्ट  से फटकार मिली है और उनके खिलाफ अब देशभर में दर्ज एफआईआर पर अंतरिम सरंक्षण देने से भी कोर्ट ने मना कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि राहत के लिए हाईकोर्ट  जाएं। ऐसे में सैफ की मां शर्मिला टैगोर  इस बात को लेकर बेहद चिंतित है और इसका असर उनके सेहत पर भी हो रहा है।

स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक, शर्मिला ने अपने बेटे सैफ अली खान  इस विवाद के बाद सलाह दी है कि वह आगे से किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले स्क्रिप्ट अच्छे से पढ़ लें. दकअसल, उनकी ये चिंता करीना के लिए हैं. करीना जल्दी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही है, ऐसे में वह नहीं चाहती कि परिवार को कोई भी सदस्य इस दौरान परेशान हो.

शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान को सलाह दी है कि किसी भी प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने से पहले स्क्रिप्ट को पूरी तरह से पढ़ लें. इसके अलावा उन्होंने सैफ को सलाह दी है कि वह कोई भी बयान देते वक्त सावधानी बरतें. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान को लेकर कहा था कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर आगे बढ़ने से डरते नहीं हैं.

आपको बता दें कि तांडव वेब सीरीज के पहले एपिसोड में भगवान शिव और राम पर टिप्पणियों को लेकर दर्शकों में रोष है. तांडव वेब सीरीज के मेकर्स और स्टार कास्ट के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में केस भी दर्ज हुए है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज पर लोगों की आपत्तियों को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और तांडव के मेकर्स को नोटिस भी जारी किया था. इसके बाद मेकर्स ने आपत्तिजनक सीन्स को हटाने का फैसला लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *