
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है. दोनों की शादी को 54 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं. दोनों के प्यार में आज भी कोई कमी नहीं दिखती है. दिलीप कुमार की सेहत पिछले कई सालों से ठीक नहीं है, ऐसे में सायरा बानो ही हैं, जो सालों से पति दिलीप कुमार की देखभाल कर रही हैं.
हाल ही में सायरा बानो ने दिलीप कुमार का हैल्थ अपडेट दिया है। सायरा ने कहा कि दिलीप कुमार कमजोर हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है। सायरा ने इस दौरान यह भी कहा कि वह इसलिए उनका ध्यान नहीं रखतीं कि उन पर दबाव है, वह तो प्यार में उनका ध्यान रखती हैं।
उन्होंने बताया कि उनका मकसद यह नहीं है कि लोग उनकी तारीफ करें और उन्हें डिवेटेड वाइफ कहें। दरअसल, सायरा ने दिलीप कुमार के बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वह कमजोर हैं। कई बार वह हॉल तक आते हैं और फिर वापस कमरे में चले जाते हैं। उनकी इम्यूनिटी बहुत कम है। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए। हम हर दिन के लिए भगवान के शुक्रगुजार हैं।’
सायरा ने आगे कहा, ‘मैं दबाव में नहीं बल्कि प्यार में दिलीप साहब का ध्यान रखती हूं। मुझे तारीफ नहीं चाहिए। उन्हें छूना और उनके साथ रहना ही मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और वह मेरी सांस हैं।’
श्वेता से शादी करने के बाद आदित्य नारायण ने बताया, शादी के फंक्शन के दौरान हो गए थे इमोशनल
नहीं मनाई थी शादी की सालगिरह:-11 अक्टूबर को दोनों की शादी की सालगिरह थी, लेकिन इस बार दोनों ने अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट नहीं किया था क्योंकि इसी साल दिलीप कुमार के 2 भाइयों का निधन हो गया था। सायरा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 11 अक्टूबर हमेशा मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन रहा है। इस दिन दिलीप कुमार साहब ने मुझसे शादी कर मेरा सपना पूरा कर लिया था। सभी जानते हैं कि हमने दो भाइयों एहसान भाई और असलम भाई को खो दिया है।’
उन्होंने कहा था, ‘कोविड 19 से कई लोगों की जान गई है। हम अपने दोस्त, परिवार वालों से अनुरोध करते हैं कि आप सभी एक-दूसरे के लिए दुआ करें। भगवान हम सभी की रक्षा करें।’