
कोरोना वायरस का संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते एक बार फिर से कई जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति आ गई है। इस महामारी का असर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। इसी बीच सलमान खान ने मुंबई में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए सामने आये हैं। भाई जान ने साल 2020 की तरह एक बार फिर से जरुरतमंद लोगों को फूड किट बांटने का जिम्मा उठाया है। उन्होंने इस कार्य के लिए अभियान शुरू किया है। सलमान खान के मदद की जानकारी को युवा सेना के नेता राहुल कनाल ट्वीट करते हुए दी है। राहुल ने बताया कि सलमान पुलिस ऑफिसर्स, बीएमसी स्टाफ और हेल्थ वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए हैं
राहुल ने मिड डे से बात करते हुए बताया कि जो फूड किट्स सलमान दे रहे हैं उसमें मिनरल वॉटर, चाय, बिस्किट और स्नैक्स हैं जिसमें उपमा, पोहा, वड़ा पाव और पाव भाजी है. उन्होंने कहा, ‘हमने साथ में हेल्पलाइन नंबर्स भी शुरू किए हैं जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स कॉल करके मदद मांग सकते हैं. हम उनके एरिया में जाकर उनकी मदद करेंगे. ये सलमान का तरीका है उनके काम के लिए धन्यवाद कहने हा. 15 मई तक ये सब चालू रहेगा.’
राहुल ने ये भी बताया कि अब तक सलमान ने वर्ली और जुहू के फ्रंटलाइन वर्कर्स तक मदद पहुंचाई है और आने वाले 3 हफ्तों में मुंबई के बाकी शहरों में भी मदद पहुंचाई जाएगी.
राधे का ट्रेलर आएगा आज:-सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आज यानी कि गुरुवार को उनकी फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज होगा. इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस कबसे कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं.फिल्म थिएटर और ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक ही दिन रिलीज होगी. 13 मई को सलमान खान इस फिल्म को रिलीज करके फैंस को ईद का गिफ्ट देंगे.