
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वो एक बार फिर खबरों में आ गए हैं और वजह है उनका पनवेल स्थित फार्महाउस, जिसे लेकर उनके पड़ोसी ने हैरान करने वाला दावा किया है।
एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप:-सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर के खिलाफ चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर फिल्मी सितारों के शवों को दफनाया जाता है और यहां तक कि यहां पर बच्चों की तस्करी भी होती है।
सलमान के वकील ने कही ये बात:-सलमान खान के वकील प्रदीप गांधी ने कहा कि ये आरोप बिना किसी सबूत के लगाए जा रहे हैं और जानबूझकर एक्टर की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है। सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस पड़ोसी के खिलाफ शॉर्ट कॉज सिविल मुकदमा दायर किया ताकि उन्हें वीडियो, पोस्ट और ट्वीट के जरिए झूठे व अपमानजनक आरोप लगाने से रोका जा सके।
ये दावा भी किया:-इतना ही नहीं कक्कड़ ने यह दावा भी किया कि संपत्ति विवाद के चलते, सलमान खान ने अर्पिता फार्म के बगल में स्थित अपने प्लॉट तक जाने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि सलमान के वकील ने इससे इनकार किया।
यहां सलमान बिताते हैं समय;-आपको बताते चलें पिछले साल लॉकडाउन के अधिकांश समय के लिए, सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में रहे थे। ये वही फार्महाउस है जिसका नाम उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के नाम पर रखा गया है। यहां पर अभिनेता सलमान खान खेत में काम करने, घुड़सवारी करने से लेकर अक्सर किसानी करते हुए कई सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि सलमान खान ने पिछले साल जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनके फार्महाउस पर एक गाने की शूटिंग भी की थी।