सलमान खान ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक को लगाया गले, वीडियो देख फैंस हुए हैरान – देखें VIDEO

नई दिल्ली: Salman Khan Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan Video Viral: ये जगजाहिर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का क्या रिश्ता रहा है. वहीं कई पार्टियों में दोनों को एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा जाता रहा है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन और ससुरजी अमिताभ बच्चन से सलमान खान गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी का है, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारों के नाम शामिल है.

इसी बीच पार्टी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें सलमान खान स्टेज पर चढ़ते हैं और अमिताभ बच्चन को गले लगाते हुए नजर आते हैं. वहीं आगे जाकर वीडियो में वह अभिषेक बच्चन को गले लगाते हुए नजर आते हैं. इसके बाद वह एक-दूसरे से बाते भी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, धड़कन फिल्म लग रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या हुआ. वहीं एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड बहुत अच्छे से सब संभाल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *