Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan की अब पैरवी करेगा ये वकील,सलमान खान से भी है कनेक्शन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान  ड्रग्‍स केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। वह 14 दिनों की न्‍याय‍िक ह‍िसात में हैं।सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर(यानी आज) तक के लिए टाल दी थी।

अमित देसाई करेंगे आर्यन की पैरवी
मालूम हो कि सोमवार को सीनियर एडवोकेट अमित देसाई  आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई में उनका प्रतिनिधित्व करते नजर आए. हालांकि ऐसा नहीं हो सका और अब आर्यन  की जमानत याचिका पर आज  सुनवाई होगी. बता दें कि शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान  की पैरवी कर रहे अमित देसाई एक वक्त पर सलमान  का पक्ष रख चुके हैं.

पहले थामा था सलमान खान का हाथ
साल 2002 के कॉन्ट्रवर्शियल हिट-एंड-रन मामले में पहले सुपरस्टार सलमान खान  की तरफ से लड़ चुके वकील अमित देसाई  अब बुधवार को आर्यन खान  का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे. अमित देसाई  ने 2015 में सलमान खान  की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए दबंग खान का प्रतिनिधित्व किया था. सलमान  को मई 2015 में 30,000 रुपये की राशि पर जमानत दी गई थी.

‘हम चाहते हैं कि कोर्ट मामले में न्याय करे’
हाल ही में आर्यन खान  के बारे में उनके वकील अमित देसाई  ने कहा, ‘हमारा मामला कोर्ट के हाथ में हैं. हम चाहते हैं कि कोर्ट न्याय करे. मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि आर्यन खान  पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. NCB ने पिछले हफ्ते जमानत याचिका पर बहस की थी इसलिए याचिका पर  सुनवाई हो सकती है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *