मुम्बई। अभिनेता संजय दत्त को लंग्स कैंसर।इलाज़ के लिये अमेरिका ले जाएंगे।

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह फिलहाल फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेकर रहे हैं, लेकिन अब खबर सामने आई की है संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं।

यह जानकारी मिलते ही उन्हें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों ने फोन भी किया लेकिन फिलहाल उनकी किसी से बात नहीं हो सकी है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। संजय दत्त के जो मित्र उनके आवास पर ये जानकारी मिलने के बाद पहुंचे, उनके मुताबिक कैंसर अभी जिस स्टेज में है, उसका इलाज हो सकता है। लेकिन, इसके लिए संजय दत्त को तुरंत अमेरिका के लिए निकलना होगा। संजय दत्त की एक फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर भी मंगलवार को रिलीज होना था, लेकिन इसी चक्कर में इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में संजय दत्त अस्पताल में भर्ती हुआ थे, सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने के बाद संजय दत्त ने काम को लेकर बोला कि उन्हें कुछ समय का ब्रेक चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि किसी भी तरह की अफवाहें नहीं फैलाएं। वह जल्द ही काम पर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *