संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी से सेमीफाइनल में पहुंची टीम, जीत पर मां की आंखों में गर्व के आंसू; ट्रोलिंग के बाद परफॉर्मेंस पर वायरल वीडियो, सुनील गावस्कर की तारीफ

संजू सैमसन की 97 रन की शानदार पारी के बाद उनकी मां का इमोशनल और गर्व भरा रिएक्शन सामने आया है. जैसे ही सैमसन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई वैसे ही उनकी मां खुशी से झूम उठीं, अपने बेटे की शानदार पारी को देखकर सैमसन की मां मुस्कुराती हुई, ताली बजाती हुई और उस पल को महसूस करती हुई नजर आईं हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन की मां अपने बेटे की पारी और टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अपनी खुशी को रोक नहीं पाई और खुशी से झूमती हुईं दिखी, यही नहीं, उनके आंखों में गर्व के आंसू निकल रहे थे. सालों की मेहनत और ट्रोलिंग के बाद, सैमसन को ऐसा मैच जिताने वाला परफॉर्मेंस देते हुए देखना,उनकी मां के लिए यह एक इमोशनल पल बन पड़ा था.

संजू सैमसन की पारी को देख सुनील गावस्कर भी गदगद

सुनील गावस्कर का कहना है कि संजू सैमसन इतने “अच्छे इंसान” हैं कि हर कोई चाहता है कि वह अच्छा करें और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी शानदार पारी ने सभी के कंधों से प्रेशर कम कर दिया होगा.

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, “नाबाद 97 रन की इस पारी ने न सिर्फ संजू सैमसन के कंधों से, बल्कि उन सभी के कंधों से बोझ कम कर दिया है जो जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं, और हमने भी उन्हें महसूस किया है क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं. हर कोई चाहता है कि वह अच्छा करें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *